फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dome and plot auction canceled for Jogindernagar Devta Mela

Mandi News: कारोबारियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, जोगिंद्रनगर देवता मेले के लिए डोम और प्लाॅट की नीलामी रद्द

Tue, 19 Mar 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 19 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dome and plot auction canceled for Jogindernagar Devta Mela
जोगिन्द्रनगर  देवता मेले की नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता करते एसडीएम मनीश चौधरी उपस्थित विभागो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में आमदनी के संसाधनों में शामिल डोम और 200 प्लाटों की नीलामी रद्द हो गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दामों में कटौती करने के बाद भी जब बोलीदाताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो प्रशासन ने डोम और प्लाटों की नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। अब 21 मार्च को नए सिरे से दोनों स्थानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया में एक डोम की नीलामी के लिए 12 लाख, जबकि करीब दो प्लाटों की नीलामी के लिए करीब 30 लाख की बोली मेला समिति की ओर से निर्धारित की गई थी। इससे अधिक बोली लगाने वालों को यह अवार्ड होनी थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक जब ठेकेदारों ने बोली को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई तो प्रशासन ने इसे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

उधर, मेला समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि यदि 21 मार्च को रखी गई नीलामी प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ती है तो अपने स्तर पर ही प्लाट आवंटन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5.75 लाख रुपये में नीलाम हुआ झूला
सेमवार को देवता मेले की नीलामी प्रक्रिया में झूले की नीलामी ने मेला समिति का खजाना भर दिया। बीते साल करीब 4.30 लाख रुपये में बिकने वाला झूला इस बार 5.75 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इससे मेला समिति को करीब 1.25 लाख रुपये अधिक आय अर्जित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed