फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Documents will be available only online in the future.

Mandi News: भविष्य में ऑनलाइन ही मिलेंगे दस्तावेज

Tue, 23 Jun 2026 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
Documents will be available only online in the future.
गृहकर सर्वे न करवाने पर अटकेंगे एनओसी
विज्ञापन

अधूरे सर्वे से भविष्य में बढ़ेगी जनता की परेशानी
सर्वे से छूटे लोग निगम कार्यालय में संपर्क कर तय करें समय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में जारी गृहकर सर्वे में यदि कोई परिवार छूट रहे हैं तो भविष्य में उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने में समस्या हो सकती है। एजीसेक कंपनी के कर्मचारी जो भी रिकॉर्ड फील्ड से इकट्ठा कर रहे हैं, उसे सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। आने वाले समय में केवल यही ऑनलाइन रिकॉर्ड मान्य होगा और ऑफलाइन व्यवस्था बंद कर दी जाएगी।
इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने के बाद जिन मकान मालिकों के घरों का सर्वे नहीं हो पाएगा, उन्हें नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र, गृहकर बिल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में सिटीजन पोर्टल के माध्यम से ही सभी बिल और दस्तावेज ऑनलाइन जारी होंगे। ऐसे में डिजिटल डेटाबेस में रिकॉर्ड न होने की स्थिति में सिस्टम से दस्तावेज जनरेट होने में भी समस्या आएगी। फील्ड में लोगों के घरों पर न मिलने के कारण एजीसेक के कर्मचारियों को तीन-तीन बार भ्रमण करना पड़ रहा है। इस ढीली रफ्तार की वजह से पिछले छह माह में सर्वे का काम महज आधा ही सिमट पाया है। निगम के 14 वार्डों में अनुमानित 15,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन होना है, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी अब तक केवल 7,161 संपत्तियों का सर्वे ही पूरा हो सका है। वहीं, बैहना वार्ड में स्थिति और गंभीर है। यहां लोगों ने न तो सर्वे होने दिया और न ही अपना जनप्रतिनिधि चुना। इससे आगामी दिनों में इस वार्ड के निवासियों को कागजी कार्रवाई में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहर के 14 वार्डों में वर्तमान में नौ टीमें लगातार गृहकर सर्वे कर रही हैं। सभी नागरिक अपनी संपत्तियों का सर्वे जरूर करवाएं। यदि कोई परिवार सर्वे से छूट गया है, तो वे सीधे नगर निगम कार्यालय में संपर्क करके अपने घर के सर्वे के लिए समय ले सकते हैं ताकि भविष्य में उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। -रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed