{"_id":"6260426a23885938e277650b","slug":"do-your-research-before-taking-immediate-loan-and-investing-sp-mandi-news-sml4063034159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल ऋण लेने और निवेश करने से पहले पड़ताल करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल ऋण लेने और निवेश करने से पहले पड़ताल करें : एसपी
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद प्रशिक्षु डॉक्टर।
- फोटो : Mandi
मंडी। तत्काल ऋण लेने या निवेश करने से पहले इससे संबंधित सभी प्रकार की जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। तुरंत ऋण मिलना भी कठिन होता है और अगर कोई आपको बिना शर्त आसानी से ऋण दे रहा है तो एक बार जरूर सोचना चाहिए कि कहीं कोई गड़बड़ है।
यह बात पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टरों और मेडिकल के कॉलेज के स्टाफ से कहा कि कभी भी अपने बैंक खाते से संबंधित पिन, ओटीपी और किसी भी अंजान या अविश्वसनीय साइट्स पर शेयर ना करें।
अपनी बैंक की जानकारी जैसे एटीएम पे पिन, एक्सपायरी डेट, एटीएम कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर आदि किसी व्यक्ति से या किसी वेबसाइट पर शेयर न करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्मतिथि, पासपोर्ट साइज फोटो, पता, फोटो, लोकेशन आदि सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक पर न डालें। किसी भी अनजान नंबर या साइट से आए लिंक को भी नहीं खोलना चाहिए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश भवानी ने भी प्रशिक्षु डॉक्टरों को सोशल मीडिया के बुरे प्रभाव से बचने की अपील की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक देवी चंद ठाकुर, एमएस डॉ. पीएल वर्मा ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम से बचने के बारे में जानकारी दी। यह आज के हालात में बहुत उपयोगी है।
कुसुम लता भारद्वाज
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से यह पता चला है कि सोशल मीडिया पर जरा सी लापरवाही आपको बहुत बड़े संकट में डाल सकती है। इस कार्यक्रम से बहुत जरूरी जानकारी मिली हैं।
आयुषी शर्मा
हमें कई बार बहुत अधिक लिंक व्हाट्सएप से आते हैं। कई बार हम इन लिंक को खोल भी देते हैं, मगर हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ऐसे लिंक के जरिए लोग ठगी का शिकार हुए हैं।
-आगणया
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से साइबर क्राइम से बचने के लिए बहुत सी अहम जानकारी एसपी मंडी के द्वारा प्रदान की गई है। यह जानकारी सभी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
-कुसंग