फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Do not do business without registration, action will be taken: LD Thakur

बिना पंजीकरण न करें कारेाबार, होगी कार्रवाई : एलडी ठाकुर

Mon, 25 Sep 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Do not do business without registration, action will be taken: LD Thakur
कटौला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशाला में मौजूद व्यापारी। स्त्रोत - आयोजक
कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल में सोमवार को स्थानीय व्यापारियों को जागरूक करने वाले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यशाला लगाई। कार्यशाला में स्थानीय व्यापारियों को जागरूक करते हुए फूड लाइसेंस और पंजीकरण करने के बारे में जानकारी दी गई है। इसी के साथ कार्यशाला में अन्य नियमों और प्रावधानों को भी विस्तार से विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताए। कार्यशाला में एलडी ठाकुर ने बताया कि कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए पंजीकरण और फूड लाइसेंस लेना जरूरी है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। 12 लाख से कम आय होने पर पंजीकरण और इससे अधिक आय होने पर फूड लाइसेंस लेना हेागा। उन्होंने फूड लाइसेंस और पंजीकरण को लेकर पूरी प्रक्रिया समझाई। बताया कि बिना पंजीकरण और लाइसेंस काम करने पर एफएसएसएआई एक्ट के तहत पांच लाख रुपये तक जुर्माना और छह माह तक कैद का प्रावधान है। कार्यशाला में दौरान व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों से प्रश्न भी पूछे और उनकी शंकाएं भी दूर की गई। एलडी ठाकुर ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए व्यापारी वर्ग कारोबार करें। किसी को कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। कहा कि उत्पाद लेती बार व्यापारी भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed