फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DNA test to be conducted in newborn's body case

Mandi News: नवजात के शव मामले में होगा डीएनए परीक्षण

Tue, 20 Jan 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
DNA test to be conducted in newborn's body case
मंडी। तरनोह संपर्क मार्ग पर मिले नवजात शिशु के शव मामले में पुलिस मामले की सच्चाई सामने लाने और सभी तथ्यों को पुख्ता करने के लिए अब डीएनए परीक्षण कराएगी। डीएनए सैंपल का मिलान परिजनों से किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नवजात रिकाॅर्ड के मुताबिक सामने आए परिवार की ही थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच और जोनल अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार नवजात की अस्पताल में ही मरी हुई पैदाइश हुई थी। इसके बाद नवजात को दफनाया गया, लेकिन इस प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई। इसी दौरान नवजात का शव तरनोह लिंक रोड पर पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल रिकॉर्ड से ही पुलिस नवजात के परिजनों तक पहुंची और उन्हें भी जांच में शामिल किया। उन्होंने भी मरी हुई बच्ची होने की बात कही। इसी आधार पर अब डीएनए जांच को जरूरी माना जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की शंका या विरोधाभास को पूरी तरह दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वीरवार सुबह मंडी शहर के साथ लगते तरनोह सड़क पर एक नवजात के शव मिला था। उधर, पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed