फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Divyansh, Mahima stood first in 100 meter race

Mandi News: सौ मीटर दौड़ में दिव्यांश, महिमा रहीं अव्वल

Sat, 16 Nov 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divyansh, Mahima stood first in 100 meter race
जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा ब्लॉक प्रथम की अंडर 12 बाल व कन्या खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा ब्लाक प्रथम की अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता फतेह सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में द्रुब्बल जोन के दिव्यांश ने पहला, चौंतड़ा जोन के दुर्गेश ने दूसरा और अर्पित ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मटरू जोन की महिमा ने पहला, चौंतड़ा जोन की मीनाक्षी ने दूसरा और मटरू जोन की अवेदिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में मटरू जोन के रिहान ने पहला, चौंतड़ा के दुर्गेश ने दूसरा और अर्पित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मटरू जोन की महिमा ने पहला, चौंतड़ा जोन की मीनाक्षी ने दूसरा, द्राहल जोन की श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चौंतड़ा जोन ने पहला, जबकि मटरू जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में मटरू जोन ने पहला, चौंतड़ा जोन ने दूसरा, वॉलीबाल प्रतियोगिता में चौंतड़ा जोन ने पहला, मटरू जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मटरू जोन ने पहला, चौंतड़ा जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मटरू जोन विजेता जबकि द्रुब्बल जोन उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में मटरू जोन ने पहला, द्रुब्बल जोन ने दूसरा, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में द्राहल जोन ने पहला, चौंतड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में मटरू जोन ने पहला और चौंतड़ा जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed