फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   disputed over building between SPU and MLSM College

Mandi News: भवन पर एसपीयू, एमएलएसएम कॉलेज में तनातनी

Sat, 18 Jan 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
disputed over building between SPU and MLSM College
मंडी। सुंदरनगर में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के भवन को लेकर विवि और महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय प्रबंधन के बीच तनातनी जारी है। प्रदेश सरकार ने एसपीयू के भवन को एमएलएसएम कॉलेज को सुपुर्द करने के आदेश जारी किए हैं। यह भवन एसपीयू के कब्जे में है। बीते दिनों एसपीयू की तरफ से सामान रखवाने को लेकर एमएलएसएम कॉलेज प्रबंधन ने आपत्ति जताकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में यहां एसपीयू की तरफ से सामान रख दिया गया।
विज्ञापन

एसपीयू भवन को अपने अधीन रखने के लिए प्रयासरत है। एसपीयू के पास भवन और स्पेस की कमी है। एसपीयू से यह भवन एमएलएसएम कॉलेज को सुपुर्द करने के आदेश बीते वर्ष नवंबर में जारी हुए थे। अभी तक एसपीयू इस भवन को अपने अधीन ही रखे हुए है।
विज्ञापन

एमएलएसएम कॉलेज प्रबंधन का तर्क है कि यह भवन आदेश के अनुसार उन्हें सौंपा जाना चाहिए, लेकिन यहां सामान रखा जा रहा है, जोकि सही नहीं है। बताया जा रहा है कि मौके पर रास्ता भी बंद किया गया है। प्रवेश द्वार पर लोहे जंजीरें लगाकर ताला लगा दिया गया था। एसपीयू इस भवन को परीक्षा शाखा के रिकाॅर्ड के रूप में प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सरकार ने एसपीयू को भवन एमएलएसएम कॉलेज को सौंपने के लिए आदेश जारी किए हैं, लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। सामान रखवाने पर आपत्ति जताई थी। भवन खाली होना चाहिए न कि इसे भरा जाना चाहिए। केवल एक ही रास्ता इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
-कामेश्वर ठाकुर, प्राचार्य, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर
...
सुंदरनगर में एसपीयू के भवन में परीक्षा शाखा स्टोर है। पिछले दिनों भवन के लिए नए फर्नीचर की गाड़ी उतारी गई थी। अब दोबारा नया सामान आना है। इस विवाद के समाधान को लेकर कॉलेज प्रबंधन के साथ बातचीत जारी है।

-डाॅ. सनील, डीन पीएंडडी, एसपीयू
...
एमएलएसएम कॉलेज की तरफ से सामान न ले जाने की बात सामने आई थी। भवन एसपीयू के कब्जे में है। यहां के लिए और सामान ऑर्डर किया है। डीन पीएंडडी को निरीक्षण के लिए कहा गया था। उनसे ही अधिक जानकारी मिल पाएगी।
-प्रो. ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed