फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on rural street vending license

Mandi News: ग्रामीण स्ट्रीट वेंडिंग लाइसेंस पर की चर्चा

Sun, 31 Aug 2025 03:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
Discussion on rural street vending license
महादेव व्यापार मंडल ने सरकार की अधिसूचना का किया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव व्यापार मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को महादेव में हुई। इसमें पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी ग्रामीण स्ट्रीट वेंडिंग लाइसेंस के बारे में चर्चा की गई। महादेव व्यापार मंडल ने सरकार एवं विभाग को उपरोक्त विषय के संदर्भ में संज्ञान लेने पर आभार प्रकट किया। व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि महादेव व्यापार मंडल ने प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी वाले तथा घर-घर जाकर सामान बेचने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की थी। अब इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की दी गई है। इस पर व्यापार मंडल ने सुझाव दिया है कि इसके लिए सरकार कोई अधिकारी नियुक्त करे।

ग्राम पंचायत के सचिव के पास पहले ही काम का बोझ है। इस मौके पर व्यापार मंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति और उसकी देखरेख करने के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी देने पर आपत्ति जताई। जब जलशक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन में सक्षम है तो फिर यह जिम्मेदारी पंचायतों को देने पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। इस बैठक में सचिव गोपाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed