फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on reorganization of General Category Commission

Mandi News: सामान्य वर्ग आयोग के पुनर्गठन पर की चर्चा

Tue, 27 May 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Discussion on reorganization of General Category Commission
मंडी में आयोजित राजपूत सभा की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत संगठन
मंडी। राजपूत सभा जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक डाॅ. अमर सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में राजपूत भवन जेल रोड मंडी में सोमवार को हुई। जिला प्रधान ने तीन माह में सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक घटनाओं का ब्योरा दिया। ट्रस्ट चेयरमैन इंद्र सिंह ने बताया कि शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मंडी में 29 मई को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सभी सदस्यों ने ⁠मुख्य मांग सामान्य वर्ग आयोग के पुनर्गठन और जाति विशेष की तुष्टीकरण के नाम पर सामान्य वर्ग के युवाओं की हो रही अनदेखी पर चर्चा की। इस मौके पर सरकार से समाज के सभी वर्गों को एक समान अधिकार और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को बिना जाति भेदभाव के एकसमान मदद की मांग उठाई।
विज्ञापन

⁠अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि बंद करने, एससी, एसटी एट्रोसिटी एक्ट के तहत भारी भरकम धनराशि आवंटित करने पर अंकुश लगाने, सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ रहे सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी अनुदान देने की मांग उठाई। इस दौरान सरकार से राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने की भी मांग की गई। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान मान सिंह राणा, डीके चंदेल, रविंदर सिंह गुलेरिया, शमशेर सिंह मिन्हास, रणजीत सिंह राणा, खेम सिंह सेन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed