फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on proposals for tourism development in Parashar

पराशर में पर्यटन विकास के प्रस्तावों पर की चर्चा

Wed, 20 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion on proposals for tourism development in Parashar
पराशर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद विधायक जवाहर ठाकुर और डीसी अरिंदम चौधरी व अन्य - फोटो : Mandi
मंडी। पराशर विकास प्राधिकरण की बैठक उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। पराशर में आयोजित बैठक में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पराशर में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके लिए समुचित व्यवस्था बनाने को लेकर तैयार प्रस्तावों पर मंथन किया गया। बैठक में पराशर में ईको पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने, लैंडस्कैपिंग एवं सुंदरीकरण, पार्किंग एवं प्रसाधन सुविधा, 12 महीने निर्बाध बिजली-पानी के प्रबंधों समेत पर्यटकों की सुविधा से जुड़े इंतजामों की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की गई। जवाहर ठाकुर ने कहा कि पराशर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

यहां पर्यटन के साथ एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक खेल गतिविधियों की पर्याप्त संभावनाएं हैं। पर्यटन बढ़ने से यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पराशर के लिए कटोला सड़क के अलावा तीन और वाहन योग्य रास्तों का काम पूरा कर लिया है। अब इन्हें पक्का करने के लिए काम किया जाएगा। इनमें हणोगी-पराशर,पनारसा-ज्वालापुर-पराशर और पंडोह-शिवाबदार-पराशर सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि पराशर विकास प्राधिकरण के जरिये यहां पर्यटन विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है।
बैठक में पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा और इन्हें तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर पर्यटन, वन और खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी ने विधायक और उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किए। बैठक में उप-निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन एसके पराशर और एसीएफ चितरंजन दास समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed