फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on loss of crops in Padhar

Mandi News: पधर में फसलों के नुकसान पर की चर्चा

Wed, 04 Dec 2024 12:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Discussion on loss of crops in Padhar
पधर (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन पधर इकाई की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन पधर में प्रधान लाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान यूनियन के प्रधान, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं को उठाया। जंगली जानवरों की ओर से फसलों को नुकसान करने, लावारिस पशुओं के आतंक और घास में उगे लाल फुलनू की समस्या को उठाया।
विज्ञापन

सभी समस्याओं के विभाग से समाधान की मांग उठाई। जिला प्रधान करमू राम ने कहा कि जागरूकता के अभाव में छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति सुखद नहीं है। किसानों की समस्याओं को सुलझाने में कृषि विभाग समेत सरकार के नुमाइंदे गंभीर नहीं हैं। बैठक में अगले तीन साल का एजेंडा भी रखा। यूनियन का मकसद उजड़ रहे किसानों को मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

वर्तमान में जो बीज खेतों में बोया जा रहा है, वह भी वापस नहीं आ रहा है। जंगली जानवर, लावारिस पशु खेतों में तबाही मचा रहे हैं। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। घटिया बीज, खाद की समस्या, कृषि औजारों पर धांधली, कमीशनखोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सभी विषयों पर आवाज उठाना यूनियन की प्राथमिकता में है। इस मौके पर सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed