{"_id":"6674271f8ff422fc2e0de0ce","slug":"disaster-management-control-system-established-in-karsog-sdm-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129154-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप स्थापित : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप स्थापित : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। मानसून सीजन के दृष्टिगत करसोग उपमंडल में किसी भी प्रकार की संभावित आपदा के समय में लोगों की सहायता, राहत और बचाव के संबंध में उपमंडल प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप स्थापित किया है। एसडीएम कार्यालय में स्थापित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप 21 जून से 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। एसडीएम राज कुमार ने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए लोगों की सुविधा और किसी भी प्रकार की संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राकृतिक आपदा संबंधी सूचना प्राप्त होते ही आईआरटी टीमें सक्रिय हो जाएंगी और संभावित आपदा से बचाव और राहत कार्य प्रशासन की ओर से शुरू कर लोगों के जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 01907-222236 और 94590-20030 पर भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारियों की टीम भी तैनात की गई है जो दिन-रात अपनी सेवाएं कंट्रोल रूम में प्रदान करेेंगी और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय में सूचना मिलते ही प्रभावितों को शीघ्र मदद पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात सभी नोडल अधिकारियों को भी 21 जून को कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।