फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disabled voter was carried to the polling booth

Mandi News: दिव्यांग मतदाता को उठाकर पहुंचाया पोलिंग बूथ

Wed, 27 May 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Disabled voter was carried to the polling booth
कच्चे रास्तों से बुजुर्गों को भी हुई परेशानी
विज्ञापन

चोलथरा और सरौन पंचायतों में अव्यवस्थाएं उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। पंचायत चुनाव के दौरान धर्मपुर उपमंडल की सरौन पंचायत में व्यवस्थाओं की कमी खुलकर सामने आई। पोलिंग बूथ तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण चंबल गांव निवासी 26 वर्षीय 100 प्रतिशत दिव्यांग हिमांशु को ग्रामीणों ने कंधों पर उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। हिमांशु ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करना जरूरी है और इसी भावना से वह वोट डालने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च निर्माण कंपनी ने पाठशाला की पुरानी सड़क को तोड़ दिया था, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं किया गया। मतदान केंद्र तक अस्थायी और कच्चा रास्ता बनाया गया, जिससे खासकर बुजुर्ग महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव रमेश चंद भारद्वाज ने चुनाव आयोग से दिव्यांगों और जरूरतमंद मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।

इधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि चोलथरा पोलिंग बूथ पर इस समस्या के बारे में कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए गए थे। रास्ता तो उन्होंने बनाया, लेकिन उचित नहीं बन पाया। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed