फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Digital X-ray machine broken, people have to wait a long time

Mandi News: डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, लोगों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Wed, 14 Feb 2024 03:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine broken, people have to wait a long time
मंडी के जोनल अस्पताल में एक्सरे रूम के बाहर उमडी़ भीड़   संवाद
जोनल अस्पताल मंडी में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से स्थापित डिजिटल एक्स-रे मशीन में खराबी आने से सरकारी एक्स-रे कक्ष पर मरीजों का दवाब बढ़ गया है। जहां एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर सुविधा न मिलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग निजी अस्पतालों में सुविधा देने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जोनल अस्पताल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्थापित एक्स-रे मशीन में पिछले दो दिनों से खराबी आई है। ऐसे में लोगों को एक्स-रे सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। भीड़ को देख कुछ लोग रात के समय अस्पताल पहुंचकर एक्स-रे करवा रहे हैं। लुधियाना निवासी संजय कुमार, मंडी निवासी हरीश, गोहर के कृष्ण चंद, कमला आदि ने बताया कि दिन में भीड़ के चलते उन्होंने रात को एक्स-रे करवाना उचित समझा, क्योंकि यहां सुविधा 24 घंटे रहती है।
विज्ञापन

इस बारे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि एक्स-रे मशीन में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। मशीन को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर को बुलाया है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी। इधर, जोनल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि सरकारी एक्स-रे मशीन सही ढंग से कार्य कर रही है और सभी मरीजों को सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed