फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DIG asked the condition of the injured soldiers

डीआईजी ने जोगिंद्रनगर में घायल जवानों का पूछा हालचाल

Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DIG asked the condition of the injured soldiers
पुलिस थाने जोगिंद्रनगर में घायल पुलिस जवानों का हाल जानने को जाते मंडी रेंज के डीआईजी मधुसूदन व ए - फोटो : Mandi
जोंगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस के जवानों पर जोगिंद्रनगर में हुए हमले के बाद डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन ने घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने घायल थाना प्रभारी से अब तक की पुलिस की जांच की जानकारी भी हासिल ली। इस मौके पर उन्होंने घायल जवानों से कहा कि आपात स्थिति में भी पुलिस के जवान धीरज न खोए, कोई पुलिस से गलत व्यवहार करता है तो उनके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई अमल में लाएं। करीब एक घंटे तक पुलिस थाने में समय बिताने के बाद डीआईजी मधुसूदन ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने पुलिस पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी और हमलावरों पर की कार्रवाई पर अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश पर जब पुलिस की टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ लांगणा पंचायत के कोटला गांव में जब आदेशों की पालना करवाने पहुंची थी तभी हमलावर परिवार ने पुलिस ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर हेम राज सैनी, बस्सी पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कमलेश और निर्मल भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर पुलिस की टीम पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस के कड़े पहरे में न्यायालय में पेश किया गया। यहां पर उन्हें न्यायालय ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। वीरवार को आरोपियों को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed