फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dies 8 in corona virus, 318 positive in mandi

बलद्वाड़ा की 24 साल की युवती समेत 8 की मौत, 318 पॉजिटिव

Sat, 22 May 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
dies 8 in corona virus, 318 positive in mandi
मंडी। जिला मंडी में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 24 साल की युवती समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक कुल्लू और सात मंडी जिले के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के 318 नए मामले भी आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 275 और आरटीपीसीआर में 43 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

नेरचौक अस्पताल में मंडी जिले के बलद्वाड़ा तहसील क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती को 13 मई को भर्ती किया गया था। उसने देर शाम दम तोड़ा है।
भांबला क्षेत्र के 61 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार को भर्ती करवाया गया था, उसी रात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जोगिंद्रनगर के पुट क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर के ही हराबाग क्षेत्र के 70 वर्षीय व्यक्ति, बल्ह के ढाबण क्षेत्र के 49 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

रियूर के 96 साल के बुजुर्ग ने होम आइसोलेशन और रोप पधर के 50 वर्षीय संक्रमित ने नेरचौक मेडिकल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया है। कुल्लू जिले की सदर तहसील क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला की भी संक्रमण से मौत हुई है। सबसे अधिक मामले जोगिंद्रनगर क्षेत्र से आए हैं। यहां 77 पॉजिटिव पाए गए हैं। 25 मामले अकेले गुम्मा गांव से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पधर, बरोट और मुल्थान क्षेत्र से 63, सुंदरनगर से 29, सरकाघाट से 37 और मंडी से 27 और शेष अन्य क्षेत्रों से मामले आए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों की अनुपालना की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed