फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dialogue was held on qualitative education and resource sharing by signing MoU with schools.

Mandi News: स्कूलों से एमओयू कर गुणात्मक शिक्षा और संसाधन साझेदारी पर किया संवाद

Sun, 06 Oct 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dialogue was held on qualitative education and resource sharing by signing MoU with schools.
अपना उद्देश्य सामने रखकर भविष्य के बारे में लें निर्णय : डाॅ. रमेश धलारिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। गुणात्मक शिक्षा और संसाधनों की साझेदारी विषय पर स्कूलों के साथ संवाद माध्यम से धर्मपुर कॉलेज ने एक नई पहल शुरुआत की है। कुछ दिनों में धर्मपुर कॉलेज की टीमों ने क्षेत्र के 12 सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर एमओयू साइन करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ शिक्षा संवाद किया है।

इन सरकारी स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, लौंगणी, सरी, तनहेड़, मढ़ी, सिद्धपुर, स्योह, हयूंण पैहड़, मोरला, बरोटी, मंडप तथा धर्मपुर स्कूल शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने बताया कि कहा कि कॉलेज टीमों ने सबसे पहले सभी स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ विस्तार से गुणात्मक शिक्षा एवं संसाधनों की साझेदारी पर चर्चा की। यह उनकी जिंदगी का पहला अवसर है कि स्कूली विद्यार्थियों के साथ उन्हें इस तरह का संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा अपना उद्देश्य सामने रखकर अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेकर आगे बड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कॉलेज एवं सरकारी स्कूलों के बीच संसाधनों की साझेदारी, गुणात्मक शिक्षा की ओर एक कदम पुस्तक का विमोचन कर सभी विद्यार्थियों में वितरण किया। स्कूलों में भ्रमण करने वाली टीमों में डॉ. रमेश धलारिय, प्रो रमेश शर्मा, प्रो. विवेका नंद, मोहिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, विजय कुमार, अभिषेक शर्मा, मनोज कुमार, ओम प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed