फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharna on 14th regarding the demands of pensioners

Mandi News: पेंशनरों की मांगों को लेकर 14 को धरना

Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dharna on 14th regarding the demands of pensioners
कोटली (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोटली इकाई की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह कोटली में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सिंह वर्मा ने की। इस दौरान कोटली इकाई के सभी कार्यकारिणी सदस्य और पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। इन्हें अब तक संशोधित वेतन निर्धारण, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। पेंशनरों का कहना है कि कुछेक कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज पर भारी-भरकम खर्च कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सा बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। पिछले महंगाई भत्ते की किस्त न मिलने को लेकर भी सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की गई। बैठक में तय किया गया कि लंबित मांगों को लेकर 14 अक्तूबर को मंडी के सेरी मंच पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशनर विद्युत फोरम मंडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया और अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए अधिक से अधिक पेंशनरों को मंडी पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अध्यक्ष ठाकुर सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार लगातार पेंशनरों की मांगों की अनदेखी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed