{"_id":"6a8c87e726ddeffcc80cd84b","slug":"dharmpur-bjp-launches-an-offensive-against-the-government-mandi-news-c-90-1-mnd1011-210352-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर भाजपा ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर भाजपा ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
विज्ञापन
मंडप में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाई। स्त्रोत- संगठन
धर्मपुर (मंडी)। विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर भाजपा मंडल धर्मपुर ने मंडप में सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धर्मपुर क्षेत्र की विकास गति पूरी तरह से ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि इन समस्याओं के प्रति पूरी तरह से उदासीन हैं।
पूर्व मंत्री और कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि सड़कों की बदहाली और स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की कमी से आम जनता बेहाल है। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनहित की आवाज को हमेशा मुखरता से उठाती रहेगी। प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मंडप के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।