{"_id":"66b8a9f423054524430bb0b0","slug":"dharampur-fpo-will-participate-in-independence-day-in-delhi-for-better-works-mandi-news-c-90-1-ssml1045-133116-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेहतर कार्यों के लिए दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस में भाग लेगा धर्मपुर एफपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेहतर कार्यों के लिए दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस में भाग लेगा धर्मपुर एफपीओ
Sun, 11 Aug 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
संघ की 20 सदस्यीय टीम 13 अगस्त को रवाना होगी दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/टिहरा(मंडी)। एफपीओ के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए धर्मपुर एफपीओ का 20 सदस्यों का दल दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के लिए चयनित किया गया है। यह दल दिल्ली में 15 अगस्त के समारोह में भाग लेने के लिए चयनित किया है, जो 13 अगस्त को यहां से रवाना होगा। एफपीओ के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यों का दल दिल्ली में शिरकत करेगा।
इन सदस्यों में सत्तपाल और भूपेंद्र के अलावा मोहनलाल भरमौरिया, ताराचंद, रूपचंद, करतार सिंह, चौधरी राम, राजेंद्र पाल, रणताज़ राणा, रजनी सकलानी, कंचना देवी, सोमा देवी, कमला ठाकुर, सरोजनी बिष्ट, बीना बिष्ट, कौशल्या वर्मा, अरुणा, वीना, रसोता देवी और जानकी देवी भाग लेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के दो एफपीओ इस समारोह के लिए चयनित किए गए हैं ,जिनमें धर्मपुर एफपीओ को एक साल में सबसे ज्यादा गतिविधियां करने और सदस्यता करने के आधार पर इस समारोह में भाग लेने के लिए चुना गया है। अध्यक्ष सतपाल चौहान ने बताया कि एनसीडीसी ने इस एफपीओ को हिमाचल में प्रथम स्थान पर रखा है और ये सब उपलब्धि हासिल करने में धर्मपुर के वह सभी 800 शेयर होल्डर बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इसको ये स्थान दिलाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष के अंत तक इस एफपीओ ने 75 लाख रुपए का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है।