फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur defeated Baba Kamlahiya

Mandi News: धर्मपुर ने बाबा कमलाहिया को दी मात

Thu, 23 Jan 2025 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Dharampur defeated Baba Kamlahiya
सांसद क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में दूसरे चरण के मुकाबले शुरू
विज्ञापन

समौड, तनेहड़ और जबलपुर की टीमों ने भी जीते मैच

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय कॉलेज के मैदान में चल रही सांसद क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में वीरवार को दूसरा राउंड शुरू हो गया। इसमें पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। धर्मपुर, समौड़, तनेहड़ और जबलपुर की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। पहले राउंड के मुकाबलों के बाद अब 16 टीमों में दूसरे राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।

वीरवार को धर्मपुर और बाबा कमलाहिया इलेवन के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें धर्मपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 98 रनों का लक्ष्य दिया। धर्मपुर की ओर से राहुल ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बाबा कमलाहिया इलेवन की टीम मात्र 64 रनों पर ही ढेर हो गई। दूसरा मुकाबला समौड़ और डरवाड़ टीमों के बीच खेला गया। डरवाड़ ने पहले खेलते हुए 51 रनों का लक्ष्य दिया। समौड़ की टीम ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मुकाबला तनेहड़ और मलौन के बीच खेला गया। इसमें तनेहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तनीष कटवाल ने 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मलौन की टीम 91 रन ही बना पाई। मलौन की ओर से राहुल ने 47 रन का योगदान दिया। जबलपुर और गयुण के बीच हुए मैच में जबलपुर की टीम विजेता बनी। जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य रखा। गयुण की टीम 55 रन ही बना सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed