{"_id":"61992feb6ff51d643d6dc2b5","slug":"dhanishtha-gave-a-great-speech-mandi-news-sml390884439","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनिष्ठा ने दिया बेहतरीन भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनिष्ठा ने दिया बेहतरीन भाषण
विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वाणिज्य दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती छात
- फोटो : Mandi
मंडी। हिमाचल प्रदेश में वाणिज्य शिक्षा की शुरुआत वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से वर्ष 1948 में हुई। इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों की देश और दुनिया में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएम जयराम ठाकुर ने भी मंडी वल्लभ कॉलेज से पढ़ाई की है।
यह जानकारी शनिवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वाणिज्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्राचार्य रमेश रवि ने कहा कि वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के विद्यार्थी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानव संसाधन और मानवीय मूल्यों की वाणिज्य शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कहा कि हिमाचल प्रदेश में वाणिज्य शिक्षा की शुरुआत वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य वाईपी शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में ही वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की स्थापना भी हुई है। वाणिज्य व प्रबंधन विभाग अध्यक्ष प्रो. पूनम शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, जीएसटी थीम पर आधारित भाषण स्पर्धा में वाणिज्य तृतीय वर्ष की छात्रा धनिष्ठा ने प्रथम स्थान, प्रियंका सिंह ने द्वितीय स्थान व एमकॉम तृतीय वर्ष के छात्र इंदु ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में बीबीए प्रथम सत्र की छात्रा सुमिधा व एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र कार्तिक ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। शगुन एवं दीक्षा द्वितीय, हितेन और प्रियंका ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार अर्जित किया। रंगोली स्पर्धा में आंचल, अनुजा, तनु व खुशबू के समूह ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। इस अवसर पर प्रो. पूनम शर्मा, भारती शर्मा, रविंदर, प्रकाश, परिणिता, सपना, सुशीला, दीप्ति, प्रेमलता, डॉ. चमन, हेमराज, दायक राम ठाकुर मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही
कार्यक्रम में अवसर पर हिमाचल के पर्यटन पर आधारित विज्ञापन डॉक्यूमेंट्री, पहाड़ी नाटी, भंगड़ा, हिमाचली लोक नाट्य बांठड़ा, क्लासिकल नृत्य, एकल नृत्य और सामूहिक गीत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रोफेसर हेमराज के गीतों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। इस दौरान सेवानिवृत प्रो. डॉ. राकेश कपूर, प्रो. कमलकांत, प्रो. किरण लोहिया, मंडी कॉलेज के सहायक प्रो. डॉ. नवीन सैनी, कोटली कॉलेज प्रो. अनुज विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे।