{"_id":"69b161850264d5dd160bfe1a","slug":"dhaba-bakery-operators-instructed-to-have-trained-food-supervisors-mandi-news-c-90-1-mnd1021-188865-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ढाबा, बेकरी संचालकों को प्रशिक्षित फूड सुपरवाइजर रखने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ढाबा, बेकरी संचालकों को प्रशिक्षित फूड सुपरवाइजर रखने की हिदायत
विज्ञापन
धनोटू में व्यापारियों को नियमों की दी जानकारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू में महादेव व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलडी ठाकुर ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई। होटल, ढाबा और बेकरी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित फूड सुपरवाइजर रखने की हिदायत दी गई। इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत पंजीकृत संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
दूसरे सत्र में ‘रुको’ योजना के तहत उपयोग किए गए खाद्य तेल के प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गई। एलडी ठाकुर ने बताया कि किसी भी खाद्य तेल का तीन बार उपयोग करने के बाद उसे दोबारा खाद्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे उपयोग किए गए तेल को पंजीकृत संस्थाओं को निर्धारित दरों पर बेचकर बायो फ्यूल बनाने में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूलों के आसपास बेचे जा रहे फास्ट फूड और जंक फूड को लेकर भी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महादेव व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश गुप्ता, बीडीओ धनोटू मनमोहन शर्मा, व्यापार मंडल के महासचिव ब्रह्म दास चौहान, मुख्य सलाहकार मोहन लाल गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।