फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees will soon get lift facility in Avahadevi temple

Mandi News: अवाहदेवी मंदिर में श्रद्धालुओं को जल्द मिलेगी लिफ्ट सुविधा

Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees will soon get lift facility in Avahadevi temple
चोलथरा (मंडी)। श्रद्धा और भक्ति के केंद्र अवाहदेवी मंदिर में श्रद्धालुओं को अब सीढ़ियों की चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश गुलेरिया ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से लिफ्ट प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इस पहल से खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोग और भक्तजनों में भी लिफ्ट निर्माण की योजना को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

गुलेरिया ने उम्मीद जताई कि यह सुविधा आगामी शारदीय नवरात्रों से पहले शुरू हो जाएगी, जिससे श्रद्धालु माता रानी के दर्शन अत्यंत सरलता से कर सकेंगे। बता दें कि यह मंदिर हमीरपुर और मंडी जिलों की सीमा पर स्थित है और माता अवाहदेवी के प्राचीन मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है, जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed