फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees will be able to perform Jalabhishek in Baba Bhootnath temple, During the Corona period, little Kashi is ready for the month of Sawan, the gates of the sanctum will open from Friday, mandi news

बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्त कर सकेंगे जलाभिषेक

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to perform Jalabhishek in Baba Bhootnath temple, During the Corona period, little Kashi is ready for the month of Sawan, the gates of the sanctum will open from Friday, mandi news
मंडी। सावन माह के लिए छोटी काशी मंडी के मंदिर तैयार हैं। अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए अपने साथ धोती व पेटीकोट के साथ ही गर्भगृह में प्रवेश करना होगा। इसके साथ कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी न रखने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ सैनिटाइजेशन भी आवश्यक है। इस बार सावन मास में शुक्रवार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मंदिरों में रौनक जारी रहेगी। हालांकि इस बार विशाल भंडारे व धार्मिक कार्यक्रमों पर मंदिरों के पुजारियों व कमेटियों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर के अलावा एकादश रुद्र मंदिर, महामृत्युंज्य मंदिर, नीलकंठ, कामेश्वर महादेव, तांब्रपति महादेव, रामेश्वर महादेव, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंचवक्त्र, त्रिलोकीनाथ व अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक की परंपरा जारी रहेगी। हालांकि पिछले वर्ष कोरोना के चलते मंदिर पूरी तरह बंद रखे गए थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं में मंदिरों में पूजा-अर्चना करने की उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की मन्नत इस बार भी चढ़ाएंगे
शहर की अर्चना, कविता, बबीता, स्नेहलता, रोशनी, देवकी, राम लाल, रवि, नरोत्तम राम, हरी राम, निर्मला, बबली, मनसा, जानकी, हरीश, मान सिंह, अनिल व अन्य ने बताया कि पिछले वर्ष की मन्नत भी मंदिरों में इस बार चढ़ानी है। क्योंकि पिछली बार कोरोना की लहर के चलते मंदिरों के कपाट पूरी तरह बंद रखे गए थे और घरों से ही पूजा-पाठ किया। इस बार मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के शुभारंभ पर श्रृंगार व पूजा-पाठ निरंतर जारी रहेगा। साथ ही श्रद्धालु मंदिर में रोज की तरह भगवान महामृत्युंज्य के दर्शन कर सकेंगे। खीर के भंडारे को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है।

-पुजारी दीपक, महामृत्युंज्य मंदिर।
सावन मास के चलते बाबा भूतनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला है। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारों में आकर बाबा के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ जो भक्त जलाभिषेक करना चाहते हैं, वे अपने साथ धोती व पेटीकोट के साथ ही जलाभिषेक करें। इसके साथ मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पूरा पूरा ध्यान रखना होगा।
-पुजारी देवानंद सरस्वती, बाबा भूतनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed