फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees participated in Kanya Pujan and offered oblations during the Havan at the Maa Baglamukhi Temple in Sehli.

Mandi News: मां बगलामुखी मंदिर सेहली में कन्या पूजन, हवन में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति

Sun, 18 Oct 2026 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees participated in Kanya Pujan and offered oblations during the Havan at the Maa Baglamukhi Temple in Sehli.
दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर तुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर सेहली में कन्या पूजन और हवन-पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में कन्या पूजन और हवन-पाठ की परंपरा निभाई जाती है। इसी के तहत इस बार भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां अर्पित कीं और पूर्णाहुति में शामिल होकर सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में पंडित प्रदीप शर्मा, अभिनव शर्मा, अक्षित शर्मा, शुभम शर्मा, नमन शर्मा और ललित शर्मा ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed