{"_id":"62488dc215bd2560f04e8984","slug":"devotees-gathered-in-temples-made-new-vows-mandi-news-sml4044835183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में जुटे श्रद्धालु, नवाया शीश-चढ़ाईं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में जुटे श्रद्धालु, नवाया शीश-चढ़ाईं मन्नतें
विज्ञापन
मंडी में सिद्धकाली माता मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार सुबह से ही जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की रौनक रही। आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की तथा मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिरों में मनौती चढ़ाई। माता श्यामाकाली टारना, भीमाकाली भ्यूली, महाकाली एवं शीतला पुरानी मंडी, भुवनेश्वरी गांधी चौक, सिद्धकाली, काली चामुंडा, बज्रेश्वरी सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।
मां शैलपुत्री को समर्पित प्रथम नवरात्रे में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी चौकी और कलश की स्थापना की। चैत्र नवरात्रों के शुभारंभ से हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ होता है। शहर में माता सिद्धकाली मंदिर के पुजारी जगदीश ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे कलश स्थापना के बाद माता की विधिवत रूप से आरती की गई। पंडित मनीष ने कहा कि पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
काली चामुंडा मंदिर स्कूल बाजार के प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि सुबह चार बजे से पंचगर्भ जल से माता का स्नान करवाने के बाद शृंगार किया गया। गृहिणी सावित्री देवी ने बताया कि कोरोनाकाल में घर के मंदिर में ही पूजा पाठ किया। भ्यूली निवासी श्रद्धालु चंद्ररेखा ने कहा कि बिना किसी बंदिश के मां के दर्शन कर वह खुश हैं। पैलेस कालोनी के संजय कुमार ने बताया कि वह हर रोज माता के मंदिर आते हैं और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में अपनी सेवाएं देते हैं। संवाद