फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees danced on the song Tu ta Basi Gayi Sara Riya Dhara...

Mandi News: तू ता बस्सी गई सरा रियां धारा... पर थिरके श्रद्धालु

Sat, 30 Aug 2025 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the song Tu ta Basi Gayi Sara Riya Dhara...
सरकीधार माता नैणा देवी मंदिर में भगवती जागरण का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिवालसर (मंडी)। ऊपरी बल्ह घाटी की सरकीधार स्थित माता नैणा देवी धज्जाधारी मंदिर समिति की ओर से शनिवार रात्रि मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें ललित शर्मा बंधु, गौरव कौंडल और अन्य नामी भजन गायकों ने रातभर महामाई की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
मंदिर कमेटी के प्रधान धर्मपाल शर्मा, सचिव योगराज शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर परिसर की विशेष सफाई के बाद पंचामृत से माता की प्रतिमा का स्नान, शृंगार और आरती की गई। पंडितों की ओर से दुर्गा पाठ और पूर्णाहुति दी। रात्रि आठ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। ललित शर्मा एवं शर्मा ब्रदर्स, हम हिमाचली है म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सामूहिक भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। गणपति स्तुति गजानन आ जाओ दरबार से शुरुआत करते हुए मेरी नैणा देवी माता ओ आज तेरा जगराता हो, तू ता बस्सी गई सरा रियां धारा, छण छण बजदा चिमटा जोगी दा सहित हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी भेंटों और भजनों से सुबह पांच बजे तक हाजिरी भरी।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक झांकियां निकालीं। बिलासपुर से गौरव कौंडल ने नचो गाओ भक्तो अज है जगराता, चलो बुलावा आया है, इक बैण बस्सी गेई जम्मूए री धारा, जरा गेर गड्डी नू लादे आदि भजनों और भेंटों से हाजिरी भरी। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान धर्मपाल शर्मा, सचिव योगराज शर्मा, सदस्यों में चिंतराम, डूमराम, चमन लाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed