{"_id":"679d187f17b53031180b9991","slug":"devlu-naati-will-be-held-in-mahashivratri-festival-mandi-news-c-90-1-mnd1001-146608-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में होगी देवलू नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में होगी देवलू नाटी
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव (27 फरवरी से 5 मार्च) में पारंपरिक देवलू नाटी, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता होगी। रंगोली, नाटक मंचन, शास्त्रीय संगीत एवं वादन, भजन संध्या और कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कांगनीधार और पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संस्थाओं और कलाकारों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। नाटक, शास्त्रीय संगीत, नाटक मंचन, भजन संध्या और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली संस्थाएं और कलाकार 20 फरवरी तक भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रहेगी। देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का पंजीकरण 28 फरवरी को पड्डल मैदान में होगा।
एक मार्च सुबह 10 बजे से पड्डल मैदान में देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का शानदार आगाज होगा। 3 और 4 मार्च को सुबह 10 बजे से देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 4 मार्च को ही प्रतियोगिता का फाइनल होगा। 23 और 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे से संस्कृति सदन में नाटकों का मंचन होगा। संस्कृति सदन में ही 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शास्त्रीय संगीत और शाम 5 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से पड्डल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। 28 फरवरी प्रातः 11 बजे से संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन होगा। संवाद