Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development has reached the last line in Modi Raj: Rakesh Jamwal

मोदी राज में अंतिम पंक्ति तक पहुंचा विकास : राकेश जम्वाल

Fri, 20 Jun 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Development has reached the last line in Modi Raj: Rakesh Jamwal
करसोग के चिंडी में विकसित भारत पर भाजपा ने की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करसेोग (मंडी)। भाजपा ने करसोग विधानसभा क्षेत्र के चिंडी में विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर बैठक का आयोजन गया। संवादात्मक कार्यक्रम में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा प्रोफेशनल उपस्थित रहे।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सुंदरनगर जिला अध्यक्ष हीरा लाल ने की। करसोग के विधायक दीप राज ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तेज गति से बदलाव का अनुभव किया है, वह देश के इतिहास में एक स्वर्णिम कालखंड के रूप में दर्ज हो रहा है। कहा कि मोदी राज में अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मोदी युग परिवर्तन और विश्वास का युग है। उन्होंने हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। कहा कि यह भारत की रणनीतिक क्षमता और सरकार के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। इसी कड़ी में भाजपा निहरी मंडल ने भी संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक दीप राज ने कहा कि मोदी सरकार के 11 सालों में विभिन्न योजनाओं ने गरीब, महिला, किसान और वंचित वर्गों को सीधे सशक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed