फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dev smagam in mandi

9 हजार फीट की ऊंचाई पर आस्था का संगम

Tue, 14 Jun 2016 07:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 14 Jun 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
dev smagam in mandi
पराशर झील - फोटो : अमर उजाला

कटौला (मंडी)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पराशर में मंगलवार को सरानाहुली मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दो दर्जन से अधिक ग्रामीण देवी देवता सोमवार को ही मेले में पहुंच गए थे तथा पराशर मंदिर परिसर में विराजमान हो गए थे। पहली आषाढ़ को हर साल लगने वाले इस मेले में देव आस्था देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने कुछ जगहों पर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया था। लेकिन, समंदर तल से 9 हजार फीट की ऊंचाई पर श्रद्धालुओं की भीड़ से वाहनों की कतार छह किलोमीटर पीछे तक लगी रही।  पराशर मंदिर और झील परिसर में तो नजारा ही अलग रहा। जहां लगभग 25 देवी देवताओं ने अपनी हाजिरी भरी। इनके साथ आए सैकड़ों बजंतरियों ने देव वाद्य यंत्रों की ध्वनि से पूरी घाटी को ही गूंजायमान कर दिया। इलाका उत्तरसाल, स्नोर और बदार के अलावा अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को कई कई घंटे लाइनों में खड़े होकर महर्षि पराशर के दर्शन करने पड़े। देवी देवताओं ने देवलुओं के साथ पवित्र झील की परिक्रमा की तथा जल स्नान भी किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने झील से निकलने वाली खास किस्म की घास को आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया। सरानाहुली पराशर मेले में सदियों से सैकड़ों बकरों की बलि दी जाती थी। दो साल पहले उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के बाद यह पूरी तरह से बंद हो गई है। पराशर मेला समिति के प्रधान बलवीर ठाकुर और सचिव हरी सिंह ने बताया कि पूरी तरह से यू टर्न लोगों ने ले लिया है। अब कोई बलि दो सालों से यहां पर नहीं हो रही है। लोग भी धीरे धीरे अब इससे खुशी महसूस करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed