फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Parashar Rishi will leave on February 27

देव पराशर ऋषि 27 फरवरी को होंगे रवाना

Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dev Parashar Rishi will leave on February 27
मंडी के पराशर ऋषि मंदिर में विराजमान देवता की मूर्ति - फोटो : Mandi
मंडी। महाशिवरात्रि के लिए 27 फरवरी को श्री देव पराशर मूल स्थान भंडार (कोठी) बांधी से सुबह नौ बजे रवाना होंगे। श्री देव पराशर ऋषि का रास्ते में श्रद्धालुओं के घर बरोण गांव में रात्रि ठहराव होगा। 28 फरवरी को दूसरा ठहराव पंडोह में और एक मार्च को 200 देवलुओं के साथ मंडी में करीब दो बजे तक पैदल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

देवता का मंडी पहुंचने पर राज देवता माधव राय की छड़ी द्वारा स्वागत किया जाएगा। उसके बाद देवता की छड़ी समेत नरसिंग और सूरज पंख राज देवता के साथ भव्य मिलन करने राज बेहड़े पहुंचेंगे। इसके बाद देवता राज बेहड़े में सात दिन तक विराजमान रहेंगे। देवता के नरसिंगे और सूरज पंख का रात्रि ठहराव सात दिन तक राज बेहड़े में ही होगा।
विज्ञापन

देवता देवलुओं के साथ पैदल ही मंडी जाते हैं। अकूत संपत्ति के मालिक देव पराशर ऋषि मंडी राजघराने के कुल देवता होने के कारण उन्हें आशीर्वाद देते हैं। राजपरिवार सदियों से ऋषि पराशर के साथ यह परंपरा निभा रहा है। राज घराने का कुल देवता होने के कारण ऋषि पराशर की मंडी शिवरात्रि में महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराशर ऋषि मंदिर के प्रधान बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान जो जाग का आयोजन किया जाता है वह ऋषि पराशर के माध्यम से करवाई जाती है। शिवरात्रि में भी ऋषि पराशर जाग की अनूठी परंपरा को आज भी निभा रहे हैं। जाग का आयोजन इसलिए किया जाता है कि वातावरण में जो अदृश्य दुष्ट आत्माएं हैं, उनका हनन हो। इसके लिए ऋषि पराशर का गूर खेलकर जाग के कुंड में आहुति देते हैं। इसके बाद ऋषि शुकदेव का गूर खेलता है और उसके बाद अलग-अलग देवी-देवताओं के गूर भी अपने-अपने क्रमानुसार खेलते हैं।
इस परंपरा का आयोजन रियासत काल से चला आ रहा है। देव पराशर 8 मार्च को चौहटा जातर के बाद मूल स्थान की ओर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed