{"_id":"58b5adfe4f1c1bbe1c830b99","slug":"dev-mela-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जलेब में वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी जलेब में वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठी छोटी काशी
मंडी
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जलेब में भाग लेते देवता और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब मंगलवार को राजदेवता माधोराय की अगुवाई में निकली। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने माधोराय की पूजा-अर्चना कर जलेब में शिरकत की। माधोराय की पालकी के साथ देवी-देवताओं के रथ के आगे नाचते गाते चलते देवलू और वाद्ययंत्रों की धुनों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंगलवार दोपहर दो बजे राजदेवता माधोराय के दरबार से जलेब शुरू हुई।
विज्ञापन
इससे पहले मेला समिति की ओर से उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई। माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद परंपरा के अनुसार जलेब निकली। देवरथों के साथ नाचते गाते देवलू और वाद्य यंत्रों की धुनों से छोटी काशी भक्तिमय हो गई। स्वास्थ्य मंत्री पैदल चल कर जलेब के साथ पड्डल ग्राउंड पहुंचे। जलेब शुरू होते ही आसमान में अचानक बादल छाए रहने से बारिश होने के आसार बने रहे। जलेब शुरू होने पर सूर्य देव भी बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे।
विज्ञापन
जलेब में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस जवान, होमगार्ड्स, महिला पुलिस और स्कूली बच्चे मार्च पास करते हुए चल रहे थे। देवरथों में सबसे आगे बालीचौकी क्षेत्र के देवता छानणू-छमाहूं के साथ देवलू वाद्य यंत्रों पर नाचते गाते चल रहे थे। देव घटोत्कच कोटलू और मार्कंडेय सराज, देवी अंबिका, सयाटी नाग, मगरू महादेव, चपलांदू नाग, बायला नारायण, लक्ष्मी नारायण, बिट्ठू नारायण, बह्म देव तुंगासी, महामाया, चुंजुवाला, देवी नाऊ की अंबिका के देवरथ ने जलेब में शिरकत की। इसके बाद राज माधोराय की पालकी और शुक देव ऋषि शारटी और थट्टा, देव सरीहटू, झाथीवीर, गणपति, टूटीवीर, आदि देवताओं के रथ जलेब में शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपायुक्त संदीप कदम, एडीसी हरीकेश मीणा, एडीएम विवेक चंदेल, कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन