फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Mahunag tied Raksha's car in Mauvi and Taraur villages.

Mandi News: देव माहूंनाग ने मौवी और तरौर गांवों में बांधी रक्षा की कार

Fri, 12 Apr 2024 04:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Dev Mahunag tied Raksha's car in Mauvi and Taraur villages.
धूमधाम से मनाया गया माहूंनाग देवता का वार्षिक मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। नव विक्रमी संवत के अवसर पर बुधवार को नाचन क्षेत्र के तरौर माहूंनाग मंदिर में देवता का वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देवी चतुर्भुजा अपने रथ और देवलुओं सहित मेले में पहुंचकर देव माहूंनाग से मिलन कर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। तरौर माहूंनाग मंदिर कमेटी के पुजारी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि 9 अप्रैल को नव विक्रमी संवत एवं देसी माह के नववर्ष पर तैरार मंदिर में देवता की जाग का भी आयोजन किया। इसमें देवी चतुर्भुजा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। माता ने अपने रथ और देवलुओं संघ मेले में पहुंचकर देव मिलन किया और अपने भक्तों, श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पंडोह, स्यांज, छपराहण, छड़यान, कोहलू, कुठेड़, बल्ह, सुंदरनगर सहित बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देव माहूंनाग के दर्शन किए और परिवार की सुख शांति का आशीर्वाद लिया। बताया कि देवता की जाग से पूर्व देव माहूंनाग भजन मंडली के कलाकारों ने रातभर देव महिमा का गुणगान किया। वीरवार सुबह देवता ने मौवी और तरौर गांवों में रक्षा की कार बांधी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed