फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Magru Mahadev will reach Mandi by walking 150 km

डेढ़ सौ देवलुओं के साथ 150 किलोमीटर पैदल चलकर 1 मार्च को पहुंचेंगे मंडी

Fri, 25 Feb 2022 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dev Magru Mahadev will reach Mandi by walking 150 km
सराजघाटी के आराध्य देव मगरू महादेव मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेने के लिए छतरी से रवाना होते हुए। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के छतरी स्थित आराध्य देवता मगरू महादेव शुक्रवार दोपहरबाद अंतराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी रवाना हुए हैं। देव मगरू महादेव 150 देवलुओं के साथ 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा के उपरांत एक मार्च शाम को छोटी काशी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

छतरी के आराध्य देवता जैसे ही अपने निवास से छतरी बाजार पहुंचे तो ढोल, नगाड़ों, करनाल, रणसिंघों और काहुलियों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। मगरू महादेव के जयकारों के साथ देवलुओं ने रथ के साथ नाचते गाते मंडी के लिए कूच किया।
विज्ञापन

देव मगरू महादेव जंजैहली, बगस्याड, थुनाग, गोहर, सेगली होकर बल्ह के बैहना गांव पहुंचेंगे। यहां देवता का रथ तैयार होगा और एक मार्च महाशिवरात्रि के दिन छोटी काशी पहुंचेंगे। इसी दिन मगरू महादेव राज देवता माधो राय के साथ दिव्य मिलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के गूर गंगा राम ने कहा कि देव मगरू महाशिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। देव मगरू से पहले देव चपलांदू नाग छतरी से मंडी रवाना हो चुके हैं। चपलांदू नाग 28 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे। इसके एक दिन बाद मगरू महादेव छोटी काशी पधारेंगे। आगामी रविवार को सराजघाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोडा महाशिवरात्रि मेले के लिए प्रस्थान करेंगे।
मगरू महादेव का प्राचीन मंदिर सतलुज वर्गीय पहाड़ी शैली का उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर तीन मंजिलों का है। मंदिर के भीतर गर्भगृह की छत नक्काशी से सजी है। इसमें महाभारत के वीरों को दर्शाया गया है। एक स्थान पर राजा जनक हल चलाते हुए दिखाए गए हैं।

एक जगह भीम को युद्ध करते हुए दिखाया गया है। कुछ लोगों का मत है कि यह मंदिर 13वीं सदी के मध्य में बना है। मंदिर के भीतर शिव और पार्वती की पाषाण प्रतिमा भी है। गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा पथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed