फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Hurung Narayan will leave with a huge crowd for Laghu Mahashivratri

Mandi News: लघु महाशिवरात्रि के लिए लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे देव हुरंग नारायण

Fri, 21 Mar 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dev Hurung Narayan will leave with a huge crowd for Laghu Mahashivratri
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण लघु महाशिवरात्रि जोगिंद्रनगर में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। 23 मार्च देर शाम देव पशाकोट के साथ बरोट के गलू में पहुंचने के बाद 24 मार्च को देवता हुरंग नारायण, पशाकोट और गलू गहरी से भी मिलन करेंगे।
विज्ञापन

देवता के बड़े गूर राम सिंह ने बताया कि जोगिंद्रनगर देवता मेले की शोभा बढ़ाने से पहले 25 और 26 मार्च को सच्चाण और कठियाण गांव में देवता की जातर सजेगी। 27 और 28 मार्च को सरी गांव में देवता अपने रथ में विराजमान होकर पहुंचेंगे। 29 मार्च को कोल्थी और नवाश गांव में जातर सजने के बाद 31 मार्च को हराबाग में रात्रि ठहराव करेंगे। पहली अप्रैल दोपहर बाद आराध्य देव हुरंग नारायण देवता मेले की पहली जलेब की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

देव पशाकोट के पुजारी जोगिंद्र, बड़े गूर प्रेम सिंह ने बताया कि मंडी जिले में सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर चौहारघाटी के आराध्य देव पहाड़ी बजीर देव पशाकोट देवगढ़ स्थित अपने मूल मंदिर मंठीबजगाण में पहुंचे। उधर मेला कमेटी के अध्यक्ष मनीश चौधरी ने कहा कि मेले के लिए 115 देवी-देवताओं को मेला समिति ने निमंत्रण भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed