{"_id":"56ffc8934f1c1bd872f00114","slug":"dev-culture-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा देयो हुरंग नारायण किसान मेला पधर में हो सकते हैं शरीक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा देयो हुरंग नारायण किसान मेला पधर में हो सकते हैं शरीक
मंडी।
Updated Sat, 02 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
देव हुंरग नारायण का रथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। जिलास्तरीय किसान मेला पधर में देवी-देवताओं के आगमन को लेकर प्रशासन आठ अप्रैल की बैठक में अंतिम फैसला लेगा। प्रशासन की ओर से इस बैठक में सभी मुख्य देवी देवताओं के कारदारों को बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन
मीटिंग में चौहारघाटी के देवी देवताओं के कारदारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पिछले महीने हुई मेला कमेटी की बैठक में देवताओं के निमंत्रण को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका था, जिसकी मुख्य वजह देव समाज की राय लेना रही थी। बताते चलें कि किसान मेला पधर में अब तक देव सूत्रधारी ब्रह्मा सूराहण मुख्य देवता की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
अन्य देवताओं के निमंत्रण को लेकर देव समाज से जुड़े कारदारों ने देव सूत्रधारी ब्रह्मा के मंदिर में गूरों के माध्यम से देवता से पूछताछ की। पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि देव सूत्रधारी ब्रह्मा ने मेले में भगवान कृष्ण रूपी हस्तपुर चौहारघाटी के बड़ादेयो हुरंग नारायण, भगवान बलराम रूपी अमरगढ़ चौहारघाटी के बड़ादेयो कड़ौनी नारायण, चौहारघाटी बजीर देव पशाकोट सहित घाटी के तमाम देवताओं को पधर मेला में निमंत्रण भेजने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
चौहारघाटी के तमाम देवताओं सहित बड़ादेयो हुरंग काली नारायण का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में विशेष स्थान है और लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में हुरंग नारायण मुख्य देवता के रूप में शिरकत करते हैं। प्रशासन के निमंत्रण पर इस बार बड़ादेयो हुरंग काली नारायण किसान मेला पधर में मुख्य देवता में शिरकत कर सकते हैं। उधर, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर एचआर वैरवा ने बताया कि मेला में देवताओं के निमंत्रण को लेकर देव समाज से जुड़े कारदारों की बैठक आठ अप्रैल को बुलाई है। इसी बैठक में कारदारों के माध्यम से प्रशासन देवताओं को निमंत्रण देगा।