फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Chaplandu Nag will leave for Mahashivratri festival on 22nd.

Mandi News: महाशिवरात्रि पर्व के लिए 22 को रवाना होंगे देव चपलांदू नाग

Thu, 13 Feb 2025 05:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:04 AM IST
विज्ञापन
Dev Chaplandu Nag will leave for Mahashivratri festival on 22nd.
देवता के भंडार में बैठक कर मंदिर प्रबंधन कमेटी ने लिया निर्णय
विज्ञापन

140 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर देवता साथ पहुंचेंगे देवलु
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सराज क्षेत्र की चपलांदी धार के देव चपलांदू नाग 22 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के लिए रवाना होंगे। करीब 50 देवलुओं के साथ देव चपलांदू नाग 140 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर महाशिवरात्रि पर्व में शामिल होंगे। देवता के भंडार में बुधवार को आयोजित मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया।
देवता का फर्शी (लकड़ी पर स्थापित मोहरा) के साथ देवलु क्षेत्र के पनाहर, जंजैहली, कांढा, मौवीसेरी से होते हुए बल्ह घाटी के बैहना में पहुंचेंगे। बैहना गांव में पहुंचने के बाद देवता के रथ का शृंगार किया जाएगा। बैहना गांव में देव चपलांदू नाग की कोठड़ी आज भी मौजूद हैं। इस कोठड़ी में देवता के रथ को तैयार करने और साज सज्जा का सामान सहेज कर रखा जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को देव चपलांदू नाग के भंडार में मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी के प्रधान ज्ञान चंद, कारदार सूरत राम, पुजारी इंद्र सिंह और अशोक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को मूल स्थान से देवता महाशिवरात्रि पर्व में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। करीब 50 देवलु देवता के साथ कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
देव चपलांदू नाग मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक में महाशिवरात्रि पर्व में भाग लेने की रूपरेखा तैयार की गई। 22 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के लिए रवाना होने का निर्णय लिया गया है। जनपद में देवता का अहम स्थान है। देवता महामृत्युंजय मंदिर के निकट यजमान के घर में रात्रि ठहराव करते हैं।
-सूरत राम ठाकुर, कारदार, देव चपलांदू नाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed