फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Bala Kameshwar Banyuri is getting marriages done without birth charts.

Mandi News: जन्म कुंडली के बिना शादी करवा रहे देव बाला कामेश्वर बन्यूरी

Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dev Bala Kameshwar Banyuri is getting marriages done without birth charts.
मंडी। हिंदू धर्म की मान्यता में यूं तो कुंडलियों के मिलान से विवाह होते हैं, लेकिन वर्तमान में बिना कुंडली मिलान के विवाह का प्रचलन भी बढ़ रहा है। इसका जीता जागता प्रमाण देव बाला कामेश्वर बन्यूरी के मंदिर में इन दिनों देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि से लेकर शनिवार तक 70 विवाह देवता के मंदिर में संपन्न हो चुके हैं। अकेले महाशिवरात्रि के दिन 35 विवाह संपन्न होने के बाद यह सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। रोजाना पांच से सात जोड़ों की शादियां मंदिर में हो रही हैं।
विज्ञापन

देव बाला कामेश्वर बन्यूरी कुंडली न मिलने या अन्य ज्योतिषीय बाधाओं के बावजूद विवाह संपन्न करवाते हैं। मान्यता है कि देवता स्वयं समय और तिथि निर्धारित कर अपने दरबार में शादी करवाते हैं, जिसे देवता का सीधा आशीर्वाद माना जाता है। इसलिए इस मंदिर में विवाह करने वालों का तांता लगा रहता है। देवता को देव बीजों के नाम से भी जाना जाता है। देवता 18 प्रकार की शारीरिक बीमारियों को दूर करने की शक्ति के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन

...

अंडा चिकन की मनाही
देव बाला कामेश्वर बन्यूरी जिस स्थान पर रहते हैं उस क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म का पालन निषेध है। इसके अलावा अन्य कुछ और भी नियम हैं। देवता से सीधे जुड़ने वाले भक्तों के लिए भी अंडा-चिकन का सेवन निषेध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
महाशिवरात्रि के बाद रोजाना मंदिर में पांच से सात जोड़ों की शादियां हो रही है। देवता इन दिनों अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत कर इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं।
-डोले राम पुजारी, देव बाला कामेश्वर बन्यूरी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed