फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deputy Commissioner starts his own library in Barot

Mandi News: उपायुक्त ने बरोट में अपना पुस्तकालय किया शुरू

Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner starts his own library in Barot
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बरोट में अपना पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इससे चौहारघाटी के दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को पठनीय सामग्री घर-द्वार पर उपलब्ध हुई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। सभी उपमंडलों में अपना पुस्तकालय स्थापित करने के साथ ही मंडी में नया जिला पुस्तकालय भी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में करसोग, नेरचौक, पधर, बालीचौकी के बाद अब बरोट के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अपना पुस्तकालय शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सरकाघाट में पुस्तकालय को स्तरोन्नत कर वहां और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जोगिंद्रनगर तथा कोटली में भी अपना पुस्तकालय संचालन के लिए तैयार हैं। धर्मपुर, संधोल, गोहर उपमंडल के चैलचौक तथा थुनाग में इन पुस्तकालयों का कार्य जारी है।
विज्ञापन

नगवाईं में भी अपना पुस्तकालय पहल के तहत लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पुस्तकालयों के संचालन में स्थानीय समुदाय से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपना पुस्तकालय में प्रदत्त सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पठन सामग्री और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed