फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Depot operators asked for monthly honorarium

Mandi News: डिपो संचालकों ने मांगा मासिक मानदेय

Wed, 03 Jul 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Depot operators asked for monthly honorarium
बालीचौकी में आयोजित बैठक में भाग लेते बालीचौकी खंड के डिपु संचालक। संवाद
बालीचौकी में बैठक कर मांगों पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक समिति खंड इकाई की बैठक बुधवार को बालीचौकी में प्रधान धनी राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश डिपो संचालक संघ के महासचिव शेर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि डिपो संचालक पूरा समय लोगों की सेवा में देते हैं और उन्हें सरकार की तरफ से कोई भी मासिक मानदेय नहीं दिया जाता। हालांकि सरकार की तरफ से नाममात्र का कमीशन दिया जाता है। इससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाता है। जब भी सरकार की खाद्य सामग्री से संबंधित कोई योजना लागू करनी होती है, जिसमें डिपो संचालक सरकार का पूरा सहयोग करते हैं। कहा कि सरकार की तरफ से पोस मशीन दी गई है, लेकिन उस मशीन को नेट से चलाने के लिए डिपो संचालकों को अपना निजी खर्च करना पड़ता है। वहीं, समय के अनुसार राशन गोदामों में न मिलने के कारण भी उन्हें कई चक्कर लगाते हुए अन्य प्रकार के खर्चे भी उठाने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सभी प्रकार की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डिपो संचालकों को स्थायी मानदेय दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। बैठक में डिपो संचालक ब्लाॅक कमेटी बालीचौकी के अध्यक्ष धनी राम, महामंत्री कुर्मदत्त, उप प्रधान बेली राम, खंड सचिव पीर सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed