{"_id":"5899f7614f1c1b224a3790f4","slug":"department-start-mission-againest-tb","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोग से जिले को मुक्त करने की कवायद तेज, स्वास्थ्य विभाग ने मंडी जिले को दिए 10 दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोग से जिले को मुक्त करने की कवायद तेज, स्वास्थ्य विभाग ने मंडी जिले को दिए 10 दोपहिया वाहन
मंडी
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
SD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर बलगम जांच के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कर्मचारियों को बाइक और स्कूटी मुहैया करवाने जा रहा है। मंडी जिले के कर्मचारियों को पहले चरण में 10 दोपहिया वाहन मिलेंगे। विभाग ने वाहन खरीद लिए हैं। इससे टीबी मरीज तक पहुंचना अब स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आसान हो जाएगा। टीबी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग फील्ड कर्मचारियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहा है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्कूटी और पुरुष कर्मचारियों को बाइकें दी जाएंगी। कर्मचारी अब इन वाहनों के माध्यम से फील्ड विजिट करेंगे। वाहनों की व्यवस्था होने से जहां घर-घर बलगम जांच अभियान को गति मिलेगी, वहीं मरीज तक दवाई पहुंचाना भी सुगम हो जाएगा। यही नहीं मरीज को चिकित्सीय परामर्श के लिए भी अब स्वास्थ्य कर्मी उनके घर पहुंच जाएंगे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए वाहनों की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे कर्मचारियों को फील्ड विजिट में परेशानी आती थी। विशेषकर दूरदराज के इलाकों में कर्मचारी टीबी मरीज के चेकअप के लिए नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब वाहनों की व्यवस्था हो जाने से फील्ड विजिट में सहूलियत मिलेगी।
कोट्स
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जोगेंद्र ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला को 10 बाइक और स्कूटी मिली है। इन वाहनों के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जो पंचायतों में जाकर संभावित लोगों के बलगम के सैंपल भरेंगी। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।