{"_id":"678aa51ba6d53f081202a9e4","slug":"department-should-repair-black-spots-rohit-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145590-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करे विभाग : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करे विभाग : रोहित
विज्ञापन
मंडी में जिला रोड सेफ्टी कमेटी की आयोजित बैठक में अधिकारियाें से चर्चा करते एडीसी रोहित राठौर
मंडी। जिले में पिछले एक वर्ष में 272 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 108 लोगों की असामयिक मृत्यु हुई है। 430 लोग घायल हुए हैं। दिसंबर 2024 में ही 18 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 36 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़ा जिले में बेहद ज्यादा है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फोरलेन पर गाड़ी चलाने वालों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि जिले में 268 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 32 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त किए हैं। बैठक में कमेटी के सदस्य आरटीओ मंडी गिरीश सुमरा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम विजय कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
...
चालकों की आंखों के चेकअप के लिए लगेंगे कैंप
रोहित राठौर ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मंडी की ओर ससे शीघ्र ही जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट और मंडी में वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शिवरात्रि मेले से पहले बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
...
फर्स्ट रिस्पांडर का डाटाबेस किया जा रहा तैयार
एडीसी ने बताया कि हादसे के दौरान गोल्डन ऑवर की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए फर्स्ट रिस्पांडर का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिले में फर्स्ट रिस्पांडर की पांच से छह हजार लोगों की टीम तैयार की जाएगी। टीम के सदस्य दुर्घटना के दौरान पुलिस, एंबुलेंस के पहुंचने तक फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर कार्य करेंगे।