फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration in Mandi on privatization of Chandigarh Electricity Board

Mandi News: चंडीगढ़ बिजली बोर्ड के निजीकरण पर मंडी में प्रदर्शन

Tue, 31 Dec 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Mandi on privatization of Chandigarh Electricity Board
मंडी। केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ बिजली बोर्ड को निजी कंपनी को सौंपने पर मंगलवार को मंडी में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन राष्ट्रीय समन्वय विद्युत बोर्ड कर्मचारी एवं अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदास ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ बिजली बोर्ड को जबरन निजी कंपनी को 871 करोड़ रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड की कीमत 22 हजार करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली बोर्ड को अभी तक कंपनी के सुपुर्द नहीं किया है। इस समय चंडीगढ़ बिजली बोर्ड 174 करोड़ रुपये से ज्यादा के मुनाफे में चल रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड के निजीकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने भी विरोध जताया है। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में विभिन्न पदों के युक्तिकरण का भी विरोध किया है। प्रदर्शन में विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी और इंजीनियर अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed