फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration against inflation, Congressmen pulled the car with a rope

महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने रस्सी से खींची कार

Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against inflation, Congressmen pulled the car with a rope
नेरचौक बाजार में महंगाई के विरोध में रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। जिला कांग्रेस ने बल्ह में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। घरेलू गैस सिलिंडर कार पर बांधा और कार को रस्सियों से खींचते हुए रोष रैैली निकाली।
विज्ञापन

यह रैली सुबह करीब 11 बजे भंगरोटू मैदान से शुरू हुई और नेरचौक बाजार होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम स्मृतिका नेगी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस अवर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ रखी है। दिन-प्रतिदिन पेट्रोल- डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। नतीजतन रोजमर्रा की वस्तुओं महंगी हो रही हैं। घर बनाना भी मुश्किल हो गया है। निर्माण सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर 1000 रुपये से ऊपर हो गया है। जनता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो रही है।
इस मौके पर हरेंद्र सेन, अजय ठाकुर, प्रदीप शर्मा, योगेश सैनी, सरदार अमृत पाल सिंह, महेंद्र गुप्ता, अनीता, सतीश, विजय कश्यप, नवीन राणा, कुलदीप ठाकुर, कश्मीर राव, माया देवी, सतीश कुमार, अभिषेक पार्षद, मीना पार्षद, ललित ठाकुर, परमानंद आजाद, सुनीता, रामचंद्र सैनी समेत दर्जनों कायर्ता ादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed