फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration against closure of Shanan sub post office

Mandi News: शानन उपडाकघर बंद करने पर किया प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against closure of Shanan sub post office
उप डाकघर शानन के अचानक बंद होने पर मंगलवार को फिर धरना प्रदर्शन करते उपभोक्ताओं के साथ स्थानीय
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन में उपडाकघर पर एक माह बाद भी ताला देख उपभोक्ताओं ने फिर डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। मंगलवार को उप डाकघर के बाहर उपभोक्ताओं ने एकत्रित होकर उपडाकघर की बहाली की मांग की।
विज्ञापन

उप डाकघर में शानन, स्यूरी, अपरोच रोड, जिमजिमा, दुल, पंजागणा समेत हारगुनैण पंचायत के लगभग पांच हजार खाते हैं। उप डाकघर के बंद हो जाने से अब उपभोक्ताओं को अपने लेन-देन और वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन हासिल करने के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, सप्ताह के चुनिंदा दो दिनों के लिए डाक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर एक डाक कर्मी को भी जिम्मा सौंपा है, लेकिन उपभोक्ता शानन में स्थायी उप डाकघर की मांग को लेकर बीते एक माह से लामबंद हैं। शानन उप डाकघर बचाओ समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल ने कहा है कि स्थायी उप डाकघर की मांग पूरी होने तक उपभोक्ताओं का यह संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed