{"_id":"6a86f30bf5d20e4a2e016bc0","slug":"demand-to-expand-spus-scope-and-restore-student-union-elections-mandi-news-c-90-1-mnd1021-209769-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू का दायरा बढ़ाने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू का दायरा बढ़ाने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने सुंदरनगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी का दायरा बढ़ाने और छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी पदाधिकारी मोहित कुमार ने कहा कि एसपीयू का दायरा बढ़ाना समय की प्रमुख आवश्यकता है। इससे अधिक से अधिक महाविद्यालय विश्वविद्यालय से जुड़ सकेंगे और हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक व प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी।
छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। परिषद ने सरकार से दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।