{"_id":"67b37af2ed79f3645a08af06","slug":"demand-raised-to-build-road-after-fire-in-titli-mandi-news-c-90-1-mnd1001-148150-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टिटली में अग्निकांड के बाद सड़क बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टिटली में अग्निकांड के बाद सड़क बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
बालचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी के टिटली गांव में पांच भाइयों का संयुक्त मकान आग की भेंट चढ़ने के बाद अब गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठी है। ग्रामीणों ने बैठक कर एक सुर में सरकार से गांव के लिए सड़क निकालने की मांग की है। इसके लिए पंचायत में भी प्रस्ताव पारित किया गया है।
हाल में ही बालीचौकी क्षेत्र की पंचायत कशौड़ के टिटली गांव में आग की घटना में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा और विकास का पैमाना होता है। सड़क सुविधा से क्षेत्र में विकास की इबारत लिखी जाती है लेकिन कशौड़ गांव के लोगों को अभी तक यह सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई है।
लोगों को राशन समेत अन्य सामान सिर पर उठा कर घर पहुंचाना पड़ता है। प्राकृतिक आपदा और बीमारी के समय लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क सुविधा होती तो दमकल वाहन समय पर पहुंच पर मकान में लगी आग पर काबू पा सकता था। इससे पांच परिवार प्रभावित नहीं होते।
विज्ञापन
काहन सिंह, राम सिंह, लाल सिंह, रेवा देवी, देवी सिंह आदि ने बताया कि सड़क सुविधा मिलने से लोगों की बड़ी समस्या हल होगी। पंचायत के प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण टिटरी गांव तक सड़क का निर्माण करना अति आवश्यक है। सड़क के निर्माण को लेकर वह उपायुक्त मंडी और मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखेंगे। इधर, आग की घटना में अपना सब कुछ खो चुके प्रभावितों ने उपायुक्त अपूर्व देवगन तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आशियाना बनाने के लिए बंजार घटना के प्रभावितों की तर्ज पर सात सात लाख रुपये देने की मांग की है। संवाद