फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised for repair of bridge from former CPS

Mandi News: पूर्व सीपीएस से उठाई पुल की मरम्मत की मांग

Thu, 24 Apr 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for repair of bridge from former CPS
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत जरल का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पंचायत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पैदल पुल की मरम्मत करवाने का आग्रह किया। बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोगों को लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। पूर्व सीपीएस ठाकुर सोहन लाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को सरकार के समक्ष उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान रमेश कुमार, कांता देवी, चमन लाल, रोशनी देवी, कला देवी, पूजा देवी, मीना देवी, रामदेई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed