फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand letter with thousands of signatures sent to PM for airport in Jahu

Mandi News: जाहू में हवाई अड्डे के लिए पीएम को भेजा हजारों हस्ताक्षरों वाला मांग पत्र

Sat, 24 Feb 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Feb 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Demand letter with thousands of signatures sent to PM for airport in Jahu
मंडी। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से नबाही वार्ड के जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से बल्ह घाटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रोजेक्ट को जाहू क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए हजारों हस्ताक्षरों वाला मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रोजेक्ट को जाहू क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। मुनीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने 77 दिनों में 300 से अधिक गांवों में घर-घर जाकर जनता से इस मुद्दे पर संवाद किया और उनके हस्ताक्षर लिए। उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से कृषि क्षेत्र रहा है, जिसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन होता है।
विज्ञापन




यहां प्रस्तावित जगह पर हवाई अड्डे का निर्माण करने से करीब 2000 परिवार (10,000 आबादी) को प्रभावित होना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में मात्र 14.86 प्रतिशत भूमि ही कृषि योग्य भूमि है, इसलिए बल्ह घाटी की अत्यंत उपजाऊ भूमि का हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अधिग्रहण करना तर्कसंगत नहीं है। वहां पर किसान भी लगातार भूमि अधिग्रहण का भारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जाहू क्षेत्र भौगोलिक रूप से हिमाचल प्रदेश के मध्य में स्थित है और तीन जिलों मंडी, हमीरपुर व बिलासपुर का केंद्र है। यह जगह जलवायु के अनुसार हवाई अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भी है। यहां बड़ी हवाई पट्टी (3150 मीटर) के निर्माण के लिए काफी जमीन उपलब्ध है। यहां पर बल्ह की तुलना में एक चौथाई बजट में हवाई अड्डे का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed